Google Tangi एप्लीकेशन हाल ही में लांच किया गया है। आपने TikTok और उसके जैसी कई और एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया होगा। गूगल की Tangi एप्लीकेशन भी कुछ ऐसी है पर TikTok से अलग है। Tangi को गूगल के एरिया 120 ने बनाया है।
Google Area 120 क्या है ?
गूगल Tangi एप्लीकेशन एरिया 120 का एक्सपेरिमेंट है। एरिया 120 गूगल का एक वर्कशॉप है जहा पर गूगल के नए प्रोडक्ट्स का एक्सपेरिमेंट किया जाता है। यह एप्लीकेशन भी एरिया 120 का ही एक प्रोजेक्ट है।
Google Tangi Application
यह एक प्लेटफार्म है जहा पर क्रिएटर्स या यूजर्स 15 से 60 सेकंड के शार्ट वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते है। इसमें आपको अलग-अलग केटेगरी अनुसार क्रिएटिव वीडियो बनाकर अपलोड करने है। आप अपने वीडियो में कई सारे फीचर्स यूज कर पाएंगे, बहुत सारे फिल्टर्स भी यूज कर पाएंगे और साथ में ही बहुत सारे इफ़ेक्ट भी इस्तेमाल कर सकते है।
Tangi एप्लीकेशन को सिर्फ क्रिएटिव वीडियो बनाने के मकसद (motive) को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस एप्लीकेशन में आप आर्ट, ब्यूटी, DIY (Do it Yourself ), डेकोरेशन और लाइफस्टाइल जैसी केटेगरी में वीडियो क्रिएट कर सकते है, और अपलोड कर सकते है।
GBOARD के 17 बेहतरीन और UNBELIEVABLE ट्रिक्स
Tangi Application पर अपना अकाउंट कैसे create करे ?
अगर आप भी क्रिएटिव इंसान है तो आप भी अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते है और अपनी केटेगरी के passionate (उत्साही) लोगो से जुड़े हुए रह सकते है। कुछ क्रिएटर्स और यूजर ने अपने अकाउंटइस इस एप्लीकेशन पर पहले ही बना लिए है और काफी वीडियो भी शेयर कर रहे है। आप भी बना सकते है। हालाँकि अभी वीडियो अपलोड करने का फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है, पर आप waitlist में अप्लाई कर सकते है।
iPhone यूजर Tangi एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट कैसे बनाये?
अगर आप iPhone इस्तेमाल करते है तो आपको बस एप्पल के एप्लीकेशन स्टोर पर जाना है और वहाँ से Tangi एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। बस अपना अकाउंट क्रिएट करने के गूगल के अकाउंट से sign in कीजिये और एप्लीकेशन का मजा लीजिये।
इन 5 तरीको से मोबाइल की चोरी या गुम होने से बचाए
Tangi एप्लीकेशन पर सभी यूजर कैसे अपना अकाउंट बनाये?
फ़िलहाल एप्पल स्टोर के अलावा किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह एप्लीकेशन उपलब्ध नहीं है। हो सकता है बहुत जल्द आपको प्ले स्टोर और बाकि एप्लीकेशन स्टोर पर भी यह एप्लीकेशन मिले। आप को Tangi इस्तेमाल करने के लिए वेब एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना होगा।
वेब एप्लीकेशन का इस्तेमाल कैसे करे?
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र खोले, पर में chrome ब्राउज़र suggest करूँगा।
- अब एड्रेस बार में tangi.co टाइप करे।
- प्रोफाइल के आइकॉन पर tap करे।
- अब sign in with google पर tap करे।
- आपका अकाउंट क्रिएट हो जायेगा।
- Creator अकाउंट बनाने के लिए आपको waitlist के लिए अप्लाई करना होगा।
MS WORD के ये 15 टिप्स आपके काम करने की स्पीड बढ़ाएंगे
Waitlist (वैटलिस्ट) के लिए कैसे अप्लाई करे?
क्रिएटर अकाउंट बनाने के लिए आपको Tangi के waitlist पर अप्लाई करना होगा।
- प्रोफाइल के आइकॉन पर tap करे।
- अब Apply Now पर tap करे।
- पॉप-अप खुलेगा, sign in पर tap करे।
- अभी आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
- फॉर्म में सबसे पहले अपना पूरा नाम भरे।
- अब किसी भी सोशल साइट जहा पर आपने बेस्ट और क्रिएटिव वीडियोस अपलोड कर रखे हो उसका लिंक टाइप करे या कॉपी पेस्ट करे। आप YouTube, TikTok या Likee के लिंक टाइप कर सकते है।
- अब पूछा जा रहा है की आप Tangi के लिए कैसे क्रिएटिव है। आपको उसका सही से अच्छा रिप्लाई देना है।
- अगले सवाल में पूछा जा रहा है, Tangi के बारे में आपको कैसे पता चला, तो आपको टाइप करना है ” I read an article about Tangi on techneem.com“.
- फाइनली, अब आपको Submit बटन पर tap करना है।
- अब एक सप्ताह इंतज़ार करना है आपको रिप्लाई मिल जायेगा।
Tangi से Creator Account Approval कैसे ले?
Tangi बनाने वाले इस एप्लीकेशन पर सिर्फ क्रिएटिव वीडियो ही चाहते है। इसलिए यह Tangi पर सबको क्रिएटर अकाउंट मिलना थोड़ा मुश्किल है। पर आप कुछ बातो को ध्यान में रखे तो जल्दी मिलने की सम्भावना ज्यादा रहती है।
- आप अच्छे क्रिएटर वीडियो बनाते हो और आपके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो।
- आप उसी सोशल मीडिया का लिंक क्रिएटिव अकाउंट की एप्लीकेशन भरते समय टाइप करे जिस वीडियो को आप ज्यादा क्रिएटिव समझे और जिसे ज्यादा लोगो ने पसंद किया हो।
- एप्लीकेशन में सवाल “आप कैसे क्रिएटिव है?, का जवाब आपको अच्छे से देना है जिस से की Tangi टीम को आप पर भरोसा हो।
ये सब बाते आपको जल्दी क्रिएटर बनाने के मौके बढाती है।
Tangi के future Plans क्या है?
आपके दिमाग में काफी सारे सवाल घूम रहे होंगे की
- Tangi अपने क्रिएटर को कितना पेमेंट करेगा?
- क्या इसपर आपको ads देखने को मिलेगी या प्रीमियम अकाउंट बनाये जायेंगे?
- इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर पर क्यों नहीं अपलोड किया गया है ?
Tangi टीम ने अभी तक किसी भी ऐसी बात का खुलासा नहीं किया है, पर अगर लोगो की माने तो काफी लोगो का मानना है की इस एप्लीकेशन पर यूट्यूब की तरह क्रिएटर्स को पेमेंट मिल सकता है। जो ads के बदले मिलेगा। यह एप्लीकेशन अभी एक्सपेरिमेंट पर है, गूगल को इसकी पॉपुलैरिटी का इंतजार है। जैसे इसपर यूजर बढ़ेंगे इसे प्ले स्टोर और बाकि स्टोर पर लांच किया जायेगा।
Tangi एप्लीकेशन पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताये?