Gboard एक बहुत ही फेमस कीबोर्ड एप्लीकेशन है जिसे एंड्राइड और ios दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में इंस्टाल किया जा सकता है। Gboard एप्लीकेशन को अबतक 1 अरब से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है। आप अपने कीबोर्ड की एप्लीकेशन में आप क्या-क्या फीचर्स चाहते है, आपको उससे भी ज्यादा फीचर्स इस एप्लीकेशन में मिलते है । इस एप्लीकेशन की सबसे अच्छी बात ये है की यह फ्री एप्लीकेशन है, इसमें कोई advertise नहीं मिलेगा और इसे गूगल द्वारा बनाया गया है।
Read in EnglishGboard के बहुत सारे फीचर्स के जेसे फीचर्स आपको दूसरी एप्लीकेशन में नहीं मिलते है।
1. Gboard के अंदर ही गूगल ट्रांसलेटर
कई बार हमें दूसरी भाषा में बात करनी पड़ती है, ऐसी भाषा, जो हमें बोलनी, पढनी या लिखनी नही आती हो। गूगल ट्रांसलेटर एक बहुत ही शानदार वेबसाइट है जिसमे आप 100 से भी ज्यादा भाषाये ट्रांसलेट कर सकते है। आप कोई भी एंड्राइड कीबोर्ड की एप्लीकेशन इस्तेमाल करते है तो उसमे यह फीचर नहीं मिलता है। उस दौरान आपको टेक्स्ट को कॉपी करके गूगल ट्रांसलेटर की एप्लीकेशन या वेबसाइट में जाकर ट्रांसलेट करना पड़ता है। पर Gboard के अन्दर ही आपको यह फीचर इनबिल्ट मिलता है, जिसमे आप 100 से भी ज्यादा भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकते है।
कीबोर्ड के अन्दर गूगल ट्रांसलेटर कैसे इस्तेमाल करते है?
Gboard के अन्दर गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल करने के लिए:-
- जहा पर आपको ट्रांसलेट करना है वहा Gboard कीबोर्ड को ओपन करिए।
- अब फर्स्ट row में तीन डॉट (…) वाला चिन्ह दिखाई दे रहा होगा, उस पर क्लिक कीजिये।
- अब आपको कुछ और फीचर्स के आइकॉन कीबोर्ड में दिखाई दे रहे होंगे। उनमे से एक गूगल ट्रांसलेट का आइकॉन होगा जिसके पास में translate लिखा होगा। जिसका आइकॉन फोल्ड किये हुवे फोल्डर के जैसा होगा, और उस पर G लिखा हुवा भी होगा। उस आइकॉन पर क्लिक कीजिये।
अब जो भी आप टाइप करोगे उसे ये सीधा ट्रांसलेट करके टाइप करेगा। आपको दो जगह पर भाषा चेंज करने के आप्शन मिल रहे होंगे। जिसमे आपको पहले आप्शन में वो भाषा सेलेक्ट करनी है, जिस भाषा में आप टाइप करोगे या जो भाषा आपको आती है। दुसरे आप्शन में वो भाषा, जिसमे आप पहली भाषा को ट्रांसलेट करना चाहते हो वो सेलेक्ट करिये। जैसे आप चाहते हो की आप हिन्दी में टाइप करो और वो इंग्लिश में ट्रांसलेट हो तो आपको पहली भाषा में हिन्दी और दूसरी भाषा में इंग्लिश सेलेक्ट करना होगा।
2. Gboard कीबोर्ड में डायरेक्ट गूगल पर सर्च करे और रिजल्ट भेजे?
कीबोर्ड के अन्दर सर्च करने का और डायरेक्ट रिजल्ट सेंड करने का ये अनोखा फीचर Gboard का सबसे अनूठा और ध्यान आकर्षित करने वाला फीचर है। जब भी आप गूगल में कुछ सर्च करते है तो रिजल्ट में बहुत सारी वेबसाइट आ जाती है, उनमे से कौनसी वाली पर क्लिक करना है। ये हमें पता होता है लेकिन कभी-कभार फॅमिली या फ्रेंड्स को नहीं पता होता की उनमे से कौनसे रिजल्ट पर क्लिक करना है? यहाँ पर आपको यह फीचर बहुत काम आने वाला है। आपको सर्च करने के लिए कोई भी web ब्राउज़र ओपन करने की जरुरत नहीं है।
कीबोर्ड में डायरेक्ट गूगल पर सर्च कैसे करे?
कीबोर्ड में सर्च करने के लिए, आपको गूगल के ‘G’ का logo, जो आपको अपने कीबोर्ड के उपर बायीं साइड में दिखाई देगा। उसपर क्लिक करे, जो सर्च करना है वो सर्च करे। बहुत सारे रिजल्ट आपको दिखाई देंगे पर कीबोर्ड पर एक समय एक रिजल्ट दिखाई देगा। अगले रिजल्ट के लिए दिखाई दे रहे रिजल्ट को लेफ्ट या राईट ड्रैग करे। जो रिजल्ट आपको सेंड करना है उसके निचे शेयर पर क्लिक करे।
3. Gboard में विराम चिन्हों को जल्दी टाइप कैसे करे?
चैट करने के दौरान विराम चिन्हों की बहुत जरुरत पड़ती है, खासकर जब हम ऑफिशियली किसी से चैट कर रहे हो। लोग मोबाइल कीबोर्ड एप्लीकेशन पर बहुत जल्दी टाइप कर लेते है पर जब उन्हें विराम चिन्ह टाइप करने होते है तो हाथ रुक जाते है। पर Gboard का यह खाश फीचर जानने के बाद आपके हाथ नहीं रुकने वाले है।
कीबोर्ड में स्पेस बटन के राईट साइड वाले डॉट (.) बटन को दबाके रखे, आपके सामने ज्यादातर इस्तेमाल होने वाले सारे विराम चिन्ह आ जायेंगे। जो विराम चिन्ह आपको इस्तेमाल करना है उसपर टच को खिसका के ले जाइये और छोड़ देवे। अगर आपको एसा लग रहा हो की इसमें ज्यादा समय लगेगा, तो भी एक बार कोशिश जरुर कीजिये। फिर आप अपना विचार बदल देंगे।
4. स्पेशल करैक्टर को तुरंत टाइप कैसे करे?
विराम चिन्ह के अलावा स्पेशल करैक्टर को भी टाइप करने में बहुत टाइम लगता है। आपकी यह परेशानी दूर करने के लिए Gboard ने खाश ख्याल रखा है। अब आपको स्पेशल करैक्टर टाइप करने में भी बिलकुल समय नहीं लगने वाला है। में एक आसान तरीका बताने वाला हु, जिस से आप स्पेशल करैक्टर को भी तुरंत टाइप कर पाएंगे।
यह करने के लिए, कीबोर्ड के लेफ्ट (दाए) किनारे वाले “?123” बटन को दबाकर रखे, आपके कीबोर्ड पर लगभग सभी स्पेशल करैक्टर दिखाई देंगे। जो स्पेशल करैक्टर आपको यूज़ करना है उस पर स्लाइड करते हुए ऊँगली को ले जाये और छोड़ देवे। स्पेशल करैक्टर तुरंत टाइप हो जायेगा और कीबोर्ड अपने से नार्मल कीबोर्ड बन जायेगा। कुछ करैक्टर पर स्लाइड कर के जाने से और भी सम्बंधित स्पेशल करैक्टर दिखाई देने लग जाते है, जिन्हें भी आप इस्तेमाल कर सकते है। यह ट्रिक पढने में टाइम लगने वाला लग रहा होगा लेकिन जब करोगे तो आपको फ़ास्ट लगेगा।
5. कैपिटल लैटर में जल्दी टाइप कैसे करे?
जब भी हम कोई मेसेज या ईमेल टाइप कर रहे होते है, तो बीच में हमें किसी जगह, इंसान आदि का नाम टाइप करने के लिए कैपिटल लैटर इस्तेमाल करना पड़ता है। कैपिटल लैटर टाइप करने के लिए “कैप्स लॉक” के बटन से कीबोर्ड को कैपिटल लैटर में बदलना पड़ता है। इस से भी आसान तरीका है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते है।
टाइप करने के लिए “कैप्स लॉक” बटन को दबाकर रखिये और उसे, उस अक्षर पर स्लाइड कर के ले जाइये जिस अक्षर को आप कैपिटल लैटर में टाइप करना चाहते है।
6. एमोजी, स्टीकर, और GIFs भेजना आसान
चैट करते समय एमोजी, स्टीकर या GIFs भेजने से चैट का मज़ा डबल हो जाता है। Gboard में ये करना और भी आसान है। आप सेंड करने से पहले इन्हें search भी कर सकते है। एमोजी को आप draw करके भी सर्च कर सकते है।
कीबोर्ड में स्पेस बटन और “?123” बटन के बीच में कोम्मा (,) का बटन है उसे दबा के रखे। अब आपको तीन आइकॉन दिखाई देंगे, आप बीच वाले आइकॉन यानि स्माइली वाले आइकॉन पर क्लिक कीजिये। यहाँ आपको एमोजी, स्टीकर और GIFs तीनो मिल जायेंगे। सर्च करने के लिए सर्च बॉक्स में टेक्स्ट टाइप करे। एमोजी को आप draw करके भी सर्च कर सकते है, उसके लिए सर्च बॉक्स के अन्दर क्लिक कीजिये। अब आपको सर्च बॉक्स के अंत में draw किया हुवा स्माइली दिखाई देगा उस पर क्लिक कीजिये और draw कीजिये। जैसे-जैसे आप draw करते जायेंगे, रिजल्ट दिखाई देते रहेंगे।
7. एडिट टेक्स्ट
टाइपिंग के दौरान बहुत सारी गलतिया होती है, मोबाइल में टाइप करते समय तो कुछ ज्यादा ही हो जाती है। किसी गलत शब्द के गलत अक्षर को बदलने के लिए हम लोग उस अक्षर पर कर्सर को टच कर के ले जाने की कोशिस करते है। टच से कर्सर अक्षर से आगे पीछे भी हो जाता है। इसे आसानी से करने के लिए गूगल ने Gboard में दो तरीके दिए है।
पहला तरीका– पहला तरीका बहुत ही सिंपल है। कीबोर्ड के स्पेस बटन उपर टच करके रखे और स्पेस बटन के उपर लेफ्ट-राईट दोनों साइड में स्लाइड करे। अगर आप नार्मल स्पीड में करोगे तो एक-एक अक्षर आपका कर्सर आगे पीछे होगा।
दूसरा तरीका- इस तरीके में आपको और भी आप्शन मिल जायेंगे।
- सबसे पहले आप “G” आइकॉन पर क्लिक कीजिये।
- अब तीन डॉट (…) पर क्लिक करे।
- आपको टेक्स्ट एडिटिंग का आप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक स्पेशल कीबोर्ड ओपन होगा जिसमे नेविगेशन बटन होंगे।
नेविगेशन बटन का इस्तेमाल करके आप एक अक्षर आगे या पीछे हो सकते है। और भी जैसे सेलेक्ट, cut, कॉपी या पेस्ट करने के आप्शन मिल जायेंगे जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते है।
8. Gboard में नंबर पैड (Number Pad) का इस्तेमाल
कैसा लगता है, जब लम्बी संख्याये जैसे बैंक अकाउंट नंबर वगेरह सेंड करते समय, आप कीबोर्ड के नंबर के छोटे-छोटे बटन दबाते है। Gboard ने आपकी इस प्रॉब्लम को समझा और Gboard में आपको बड़े-बड़े बटन दिए है। जो बिलकुल डायल पैड के जेसे दिखाई देते है।
इस नंबर पैड को लाने के लिए कीबोर्ड के लेफ्ट साइड के सबसे निचे के बटन “?123” पर क्लिक कीजिये। अब आपको स्पेस बटन के लेफ्ट साइड में एक और बटन “1234” लिखा हुवा दिखाई देगा, उस पर क्लिक कीजिये। आपका कीबोर्ड डायल पैड में बदल जायेगा।
9. Gboard में One-Handed Mode
यह मोड आपको उस टाइम ज्यादा काम आता है, जब आप किसी बड़ी स्क्रीन के मोबाइल या टेबलेट पर काम कर रहे है, और आप एक हाथ से कुछ और काम कर रहे हो। उस दौरान आप एक हाथ से कीबोर्ड यूज़ कर सको इसलिए कीबोर्ड दायी या बायीं, किसी एक साइड में हो जाता है। इस फीचर को तीन तरीको से इनेबल कर सकते है।
पहला- ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये फिर तीन डॉट (…) पर क्लिक कीजिये। अब one-handed-mode का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कीजिये। One-handed-mode activate हो जायेगा। < या > नेविगेशन बटन से आप कीबोर्ड को राईट साइड या लेफ्ट साइड move कर सकते है।
दूसरा – इस से आप डायरेक्ट राईट साइड को इनेबल कर सकते है। इनेबल करने के लिए इंटर के को दबाके रखिये। आपको one-handed-mode का आइकॉन दिखाई देगा। उस आइकॉन पर अपनी ऊँगली को drag कर के छोड़ दीजिये।
तीसरा – इस से आप डायरेक्ट लेफ्ट साइड के कीबोर्ड को इनेबल कर सकते है। इनेबल करने के लिए कोम्मा (,) बटन को दबाके रखिये। आपको one-handed-mode का आइकॉन दिखाई देगा। उस आइकॉन पर अपनी ऊँगली को drag कर के छोड़ दीजिये।
Resize आप्शन से आप कीबोर्ड को फिर से नार्मल साइज़ में ला सकते है।
10. Gboard कीबोर्ड के उपर नंबर की पंक्ति जोड़े
आपको नंबर यूज़ करने के लिए नंबर आप्शन पर जाना पड़ता है और फिर से अल्फाबेट यूज़ करने के लिए वापस अल्फाबेट आप्शन पर आना होता है। क्यों ना एसा हो जाये की नंबर और अल्फाबेट एक ही जगह मिल जाये। गूगल ने आपकी इस बात का भी खास ख्याल रखा है, इसलिए आपको अल्फाबेट के साथ नंबर की पंक्ति जोड़ने का आप्शन दिया है।
नंबर की पंक्ति को जोड़ने के लिए, ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये। अब तीन डॉट्स (…) पर क्लिक कीजिये और सेटिंग पर जाइये। सेटिंग में Preferences पर क्लिक कीजिये। अब सबसे पहले आप्शन जिस पर Number row लिखा है उसे इनेबल कीजिये। आपके कीबोर्ड में नंबर की पंक्ति जुड़ जाएगी।
11. बिना टाइप करना जाने, अपनी मातृ भाषा (नेटिव लैंग्वेज) में टाइप करे
आजकल इंग्लिश में टाइप करना सबको आता है, लेकिन दूसरी भाषा में टाइप करना बहुत कम लोग जानते है। गूगल ट्रांसलेटर लगभग 119 भाषाए सपोर्ट करता है, अगर उनमे से आपकी नेटिव भाषा भी है तो आप Gboard के इस फीचर से अपनी नेटिव भाषा में टाइप कर सकते है भले ही आपको नेटिव भाषा में टाइप करना नहीं आता हो। आपको इंग्लिश में टाइप करना आना चाहिए।
आपको बस अपनी भाषा के कीबोर्ड को जोड़ना होगा। सबसे पहले आप ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये और फिर सेटिंग आइकॉन पर क्लिक कीजिये। अब फर्स्ट आप्शन जोकि Languages का है, पर क्लिक कीजिये। Add Keyboard पर क्लिक कीजिये। आपके सामने कई भाषाए आ जाएँगी, अगर इनमे आपकी भाषा है तो ही आप इस फीचर को यूज़ कर पाएंगे। अपनी भाषा पर क्लिक कीजिये। अब आपके सामने आपकी भाषा से सम्बंधित कुछ कीबोर्ड दिखाई देंगे। जिस कीबोर्ड पर “abc-आपकी भाषा” लिखा हो, उस कीबोर्ड को ही सेलेक्ट कीजिये और फिर Done पर क्लिक कीजिये। अब आपकी लैंग्वेज का कीबोर्ड add हो गया है।
वापस कीबोर्ड पर आइये और स्पेस पर लम्बा दबा के छोड़ देवे। एक पॉपअप ओपन होगा, जिस पर change keyobard लिखा हुवा होगा। उसमे से अपनी लैंग्वेज पर क्लिक कीजिये। अब आप जो भी लिखेंगे वो आपकी भाषा में अपने से कन्वर्ट हो जायेगा। जैसे- अगर आपने हिन्दी keyobard को add किया है, तो आप “aap kaise ho?” इस तरह लिखेंगे और अपने से “आप कैसे हो“में बदल जायेगा।
12. बिना जरुरत के शब्द सुझाव (Word Suggestion) को डिलीट कीजिये
टाइप करते समय अगला शब्द कोनसा टाइप करना है इसके सुझाव कीबोर्ड के उपर दिखाई देते है। कई बार गलत सुझाव भी दिखाई देते है, अगर उन्हें डिलीट नहीं करते है तो सही सुझाव उस जगह पर नहीं आ पता है। इसलिए गलत सुझाव को डिलीट कर देना चाहिए।
जिस सुझाव को डिलीट करना है उस सुझाव को लगातार दबा के रखिये। मोबाइल के बीच में एक डस्ट बिन का आइकॉन दिखाई देगा। गलत सुझाव को दबाके रखते हुए डस्ट बिन के उपर ले जा करके छोड़ देना है। नेक्स्ट टाइम वो सुझाव नहीं दिखाई देगा।
13. डिक्शनरी में अपने शब्द जोड़े
जिन शब्दों या लाइन्स को को आप रेगुलर यूज़ करते है, उन्हें आप डिक्शनरी में जोड़ सकते है। उदहारण के लिए आप रोज “Good Morning” लिखते है और इस मेसेज की आपको बार-बार जरुरत पड़ती रहती है। तो आप इसे डिक्शनरी में जोड़ सकते है, और इसका कोई शॉर्टकट जैसे ‘gm’ यूज़ कर सकते है।
सबसे पहले ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये और फिर सेटिंग पर क्लिक कीजिये। अब Dictionary पर क्लिक कीजिये। फिर Personal dictionary पर क्लिक कीजिये और जिस लैंग्वेज के लिए आप सेव कर रहे है, उस लैंग्वेज को सेलेक्ट कीजिये। अब टॉप में प्लस (+) का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक कीजिये। आपके सामने दो आप्शन होंगे। पहला Phrase होगा जिसमे अपने लम्बे टेक्स्ट या लाइन को टाइप करे, जैसे- Good Morning, Call me later, I am driving right now, Random Access Memory आदि। शॉर्टकट में शॉर्टकट जैसे Good Morning का gm या Random Access Memory का ram आदि टाइप करे। फिर कीबोर्ड के अन्दर के इंटर बटन (right symbolबटन) पर क्लिक कीजिये।
अब जब भी आप gm टाइप करोगे तो good morning या ram टाइप करोगे तो आपको random access memory के सुझाव दिखाई देंगे। जिन्हें आप एक क्लिक से यूज़ कर सकते है।
14. Gboard Voice टाइप
अब तक बताये गए सारे फीचर फ़ास्ट टाइपिंग करने के लिए थे। अगर आपको उनको यूज़ करने के बाद भी टाइप करने में ज्यादा टाइम लग रहा है, तो आप वोईस टाइप की मदद ले सकते है। इस एप्लीकेशन की मदद से आप 119 भाषाओ में वोईस टाइपिंग कर सकते है। यानी आप बोलोगो और अपने से टाइप होगा।
keyobard में mic के बटन पर क्लिक करे और बोले, आपके द्वारा सेलेक्ट की गई भाषा में टाइप होगा।
15. Gboard के कीबोर्ड में अपना फोटो ऐड करे
अगर आप कीबोर्ड को एक जैसा ही देख-देख के बोर हो रहे है, तो आप कीबोर्ड के थीम या कलर को बदल सकते है। अगर आप फिर भी बोर होते है तो, आप कीबोर्ड पर अपने पसंद का फोटो लगा सकते है।
सबसे पहले ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये और फिर सेटिंग पर क्लिक कीजिये। अब Theme पर क्लिक कीजिये। यहाँ पर आपको कलर और थीम के कई सारे आप्शन मिलते है जिन्हें आप सेलेक्ट कर सकते है। अपना फोटो लगाने के लिए My Themes आप्शन के निचे के फोटो जिस पर प्लस (+) का सिंबल है, उस पर क्लिक कीजिये। और अब अपना फोटो gallary से सेलेक्ट करे। फोटो को वाइट लाइन के अंदर एडजस्ट करे। जितना फोटो वाइट लाइन के अंदर होगा उतना ही कीबोर्ड के उपर एडजस्ट होगा। ब्राइटनेस भी एडजस्ट कर सकते हो, फिर Done पर क्लिक कीजिये। अंत में अब Apply पर क्लिक कीजिये।
16. Clipboard
क्लिपबोर्ड को हाल ही में जोड़ा गया है। कंप्यूटर या मोबाइल में जो भी कुछ हम cut या कॉपी करते है, उसे कॉपी करने के बाद और पेस्ट करने से पहले वो क्लिपबोर्ड में रहता है। Gboard का क्लिपबोर्ड फीचर भी यही काम करता है। आप अपने मोबाइल में कही पर भी कुछ टेक्स्ट कॉपी कर रहे है वो Gboard के क्लिपबोर्ड में एक घंटे के लिए सेव हो जायेगा जिसे आप दोबारा one क्लिक में यूज़ कर सकते है।
क्लिपबोर्ड में पिन और परमानेंट सेव करने के आप्शन भी मिलते है जिस से आप कोई लिंक अपना एड्रेस, या मोबाइल नंबर सेव कर के रख सकते है। जब आप चाहो किसी को भी एक क्लिक में भेज सकते है। कई कम्पनीज इसमें अपने अकाउंट नंबर भी सेव करके रखती है, जिसे क्लाइंट से पेमेंट लेने के लिए भेजती है।
क्लिपबोर्ड का इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये और फिर तीन डॉट्स (…) पर क्लिक किजिये। अब clipboard पर क्लिक कीजिये।
17. Floating
One-handed-mode की तरह यह फीचर भी बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल या टेबलेट के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। इस फीचर से आप कीबोर्ड की साइज़ को छोटा-बड़ा कर सकते है। कीबोर्ड को उपर-निचे, दाये-बाये ड्रैग भी कर सकते है।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ‘G’ आइकॉन पर क्लिक कीजिये और फिर तीन डॉट्स (…) पर क्लिक कीजिये। अब Floating पर क्लिक कीजिये।
Gboard के बहुत सारे फीचर्स है, उनमे से कुछ जो ज्यादा हाइलाइटेड फीचर्स थे, उनके बारे में बताया गया है। इस पोस्ट को दुसरो को whatsapp और फेसबुक ग्रुप में जरुर शेयर करे। इस तरह की और जानकारी के लिए techneem के फ्री में मेम्बर बने।